Tata Tiago EV Mileage अगर हम इस कार के Mileage की बात करे तो यह कार दो रेंज में उतारी गयी है पहली मीडियम और दूसरा लॉन्ग रेंज के लिए। इन दोनों के बीच में थोड़ा सा फर्क ये है की जो मीडियम रेंज है उसको चार्ज करने में 2.6 घंटे लगते हैं और लॉन्ग रेंज को 3.6 घंटे लगते है। जिसके कारण दोनों के माइलेज में काफी फर्क देखने को मिलता है।
भारत में टाटा ने जब अपनी टियागो के वैरिएंट्स उतरे थे, तो बहुत चर्चा में थे और लोगों ने काफी उसको पसंद भी किया था। उसके बाद 2022 में टाटा ने टियागो का एक EV version भी लॉन्च किया। जो आज 2023-24 में भी लोग उसको खरीदना पसंद कर रहे हैं।
Tata Tiago EV Mileage
जैसा कि आपको पता है कि टाटा अपनी कार के साथ कोई भी समझौता नहीं करती है। वैसे ही Tata Tiago EV में भी आपको कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी। अगर हम बात करे Tiago EV Mileage की तो यह कार लॉन्ग रेंज में 315 किलोमीटर की दुरी तक का सफर कर सकती है और वही मीडियम रेंज कार की बात करे तो उसमे आप 250 किलोमीटर की दुरी तक का सफर कर पाएंगे। और यह माइलेज ARAI certified भी है।

Tata Tiago EV Features
अगर हम बात करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में तो अन्य टीवी कर के मुकाबले इसमें थोड़े अलग फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे आप नीचे देख सकते हैं।
- इसमें 8 स्पीकर दिए गए हैं।
- रेन सेंसिंग वाइपर्स भी दिए गए हैं जिससे बारिश का पता चल सके।
- इसमें दो ड्राइव मोड मिलेंगे (city और sports)
- सेफ्टी के लिए दो एयरबैग भी दिए गए हैं।
- आपको पूरी पंक्चर रिपेयर किट भी मिलेगा।
- गाड़ी के पीछे भी कैमरा लगा हैं जिससे ड्राइवर को कार पार्क करने में मदद मिलेगी।
- गाड़ी के अंदर 12v चार्जिंग पॉइंट दिया गया है साथ में USB सुविधा भी है।
- इसको हम घर में आराम से चार्ज कर सकते हैं।
Tata Tiago EV Battery Cost
Tiago EV में सबसे ज्यादा खर्चा इसकी बैटरी में ही आता है जो की 4 लाख से लेकर 5 लाख के बीच में आती है। लेकिन इसकी बैटरी 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की होती है।
Tata Tiago EV Charging Time
Tata Tiago EV में आपको काफी चार्जिंग ऑप्शन देखने को मिलेंगे –
- 15A socket charger
- 3.3KW AC charger
- 7.2KW AC charger
- DC Fast charger
इसी के साथ अगर हम दोनों बैटरी के चार्जिंग पीरियड के बारे में बात करें तो 15A Socket Charger से चार्जिंग करने पर 6.9 hours (19.2kWh), 8.7 hours (24kWh). और 3.3kW AC Charger से चार्जिंग करने पर 5.1 hours (19.2kWh), 6.4 hours (24kWh). का समय लगता है।
Tata Tiago EV Price
अगर हम बात करें Tata Tiago EV के प्राइस की तो यहां पर सबसे सस्ता मॉडल 8.49 में लॉन्च किया गया है और वहीं पर अगर बात करी जाए इसके टॉप मॉडल की तो उसकी कीमत 11,80,000 तक की है। इसके अलावा इसका ऑन रोड प्राइस कितना रहेगा वह भी देखते हैं –
Tata Tiago EV – Ex-showroom Price
EV Model | Price Range |
---|---|
Tiago EV XT Base | 8.69 |
Tiago EV XT | 9.29 |
Tiago EV XZ+ | 10.74 |
Tiago EV XZ+ Tech Lux | 12.4 |
Tata Tiago EV – On-road Price
EV Model | Price Range |
---|---|
Tiago EV XT Base | 9.66-10.32 |
Tiago EV XT | 10.32-11.00 |
Tiago EV XZ+ | 11.82-12.59 |
Tiago EV XZ+ Tech Lux | 13.11-13.78 |
Tata Tiago EV High Speed
अगर आप शहर में चल रहे हैं तो 60-70 किलोमीटर की रफ्तार काफी है। लेकिन अगर आप टाटा टियागो टीवी को हाईवे पर चलते हैं तो मैक्सिमम स्पीड इसकी 119.19km तक जा सकती है।
Tata Upcoming EV Car List
दोस्तों 2024 में हमें टाटा की तरफ से और भी नए-नए इलेक्ट्रिकल कर के मॉडल देखने को मिलेंगे क्योंकि टाटा ने 2021 में ही अनाउंस किया था कि आने वाले 2025 तक वह 10 इलेक्ट्रिकल कर को इंट्रोड्यूस करेंगे। तो 2024 में ऐसे कौन से मॉडल देखने को मिल सकते है, आइये देखते हैं
- Tata Punch EV
- Tata Curve VE
- Tata Harrier EV
- Tata Safari EV
निष्कर्ष
जैसा की आप सभी जानते है टाटा की सभी कार अच्छी होती है इसीलिए इसमें कोई कोई शक नहीं है की Tiago EV Mileage भी इसकी कीमत के हिसाब से बहुत अच्छा है और अगर आप automobile से सम्भंदित पोस्ट पढ़ना पसंद करते है तो आप hindisamacharpaper.com से जूड़े रहे।