Daroga Kaise Bane (2024) जानिए दरोगा की सैलेरी, योग्यता, एग्जाम पैटर्न और उम्र सिमा के बारे में।

  • Post author:
You are currently viewing Daroga Kaise Bane (2024) जानिए दरोगा की सैलेरी, योग्यता, एग्जाम पैटर्न और उम्र सिमा के बारे में।

पुलिस विभाग में नौकरी पाना बड़े गर्व की बात होती है। ऐसे में अगर आप दरोगा बनना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता की Daroga Kaise Bane तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं जिससे दरोगा बनने में आपको आसानी रहे।

Daroga Kaise Bane यह जानने से पहले हम बता दें कि सब इंस्पेक्टर को ही दरोगा कहा जाता है। तो यदि आपसे कोई पूछे सब इंस्पेक्टर कैसे बने तो कंफ्यूज मत होना। अब चलिए पहले जान लेते हैं कि दरोगा बनने के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए होती है ? और इसकी लिखित परीक्षा किस प्रकार से करवाई जाती है साथ ही जो शारीरिक परीक्षा होती है उसमें महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए कौन-कौन से नियम लागू होते हैं।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएँगे की दरोगा कैसे बने (Sub inspector Kaise Bane) दरोगा के लिए क्वालिफिकेशन कितनी चाहिए होती है और दरोगा की सैलरी कितनी होती है। बाकी दरोगा बनने से जुड़ी अन्य जानकारी भी जानेगे।

दरोगा कौन होता है ?

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि दरोगा को ही सब इंस्पेक्टर या पुलिस उप निरीक्षक भी कहा जाता है। हर पुलिस स्टेशन में एक दरोगा होता ही है जो उस पुलिस चौकी का अधिकारी होता है। पुलिस चौकी में जितने भी दूसरे कर्मचारी होते हैं उनकी देखरेख करना दरोगा का ही कार्य होता है।दरोगा पद कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल से ऊपर की पोस्ट होती है।

दरोगा बनने के लिए कितनी पढाई करनी होती है? (Daroga Banne Ke Liye Qualification)

  • दरोगा बनने के लिए छात्र का ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
  • ग्रेजुएशन में अगर आपके पासिंग मार्क्स भी आए हैं तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं।

दरोगा बनने के लिए योग्यता। (Daroga Ke Liye Yogyata)

दरोगा बनने के लिए क्वालिफिकेशन के साथ-साथ कुछ योग्यताएं भी होनी चाहिए तो आईए देखते हैं सब इंस्पेक्टर के पद के लिए कौन-कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए।

  • सब इंस्पेक्टर की पोस्ट में आवेदन के लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • दरोगा का फॉर्म भरने के लिए 21 वर्ष से 28 वर्ष की आयु सीमा होनी चाहिए।
  • यदि कोई महिला आवेदन करती है तो उसका वजन 40 किलो होना चाहिए।
  • यदि आप ग्रेजुएशन में पास है तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं।

Sub inspector Selection Process

Written Exam

दरोगा की भर्ती के लिए सबसे पहले चरण लिखित परीक्षा होता है जिसमें चार विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है और इसको करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। दरोगा का पूरा एग्जाम पैटर्न हमने नीचे बताया हुआ है।

PET/PST

दरोगा बनने के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होती है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की हाइट और चेस्ट नापी जाती है वहीं महिला उम्मीदवारों की सिर्फ हाइट नापी जाती है। इसी के साथ दोनों ही उम्मीदवारों को दौड़ भी लगानी होती है। जिसके लिए दोनों का अलग-अलग समय निर्धारित किया जाता है।

Daroga Exam Pattern

Written Exam

  • सब इंस्पेक्टर बनने के लिए पहले इसकी लिखित परीक्षा निकालनी होती है जो कि इस प्रकार होती है।
  • SI की लिखित परीक्षा ऑनलाइन होती है जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वे प्रश्न आते हैं।
  • कुल मिलाकर 400 अंक के 200 प्रश्न होते हैं।
  • पेपर के सभी उत्तर करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलता है।
SubjectsQuestionsMarks
General Hindi / Computer Knowledge50100
GK/Current Affairs50100
Numerical & Mental Ability50100
Mental Aptitude/IQ/Reasoning50100
TOTAL200400

PST Test

Male Category

CategoryHeightChest
Gen/OBC/SC168cm79-84cm
ST160cm77-82cm

Female Category

CategoryHeightChest
Gen/OBC/SC152cmNA
ST147cmNA

PET Test

CategoryMaleFemale
Race4.8km in 28 min2.4km in 16 min

Daroga Kaise Bane – दरोगा कैसे बने ?

  • दरोगा बनने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।
  • ग्रेजुएशन पूरा हो जाने के बाद आपको दरोगा भर्ती के फॉर्म में आवेदन करना होगा।
  • जैसे ही सरकार की तरफ से दरोगा भर्ती के लिए वैकेंसी आए तो उसमें आवेदन कर दें।
  • दरोगा भर्ती के लिए दो चरणों में सिलेक्शन किया जाता है।
  • पहले में written exam पास करना होती है।
  • जो छात्र written exam में पास हो जाएंगे उन्हें physical test देना होगा।
  • फिजिकल टेस्ट में छात्रों की हाइट, चेस्ट और दौड़ लगवाकर के जांच की जाएगी।
  • फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है।
  • अंत में लिखित और शारीरिक टेस्ट के अनुसार मेरिट बनाई जाती है, और उसी के आधार पर medical test के लिए बुलाया जायेगा.
  • मेडिकल टेस्ट पूरा हो जाने के बाद ट्रेनिंग करवाई जाएगी और फिर आपको पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

दरोगा बनने के लिए तैयारी कैसे करे? (Daroga ki Taiyari Kaise Kare)

Daroga Kaise Bane
Daroga Kaise Bane

Daroga Kaise Bane : दरोगा बनने के लिए सबसे पहले आपकी लिखित परीक्षा करवाई जाती है जिसको क्लियर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में हम आपको दरोगा की तैयारी कैसे करें की कुछ ऐसे points बताएंगे जिसकी सहायता से आप अपनी तैयारी सही तरीके से कर पाए।

  • दरोगा की परीक्षा निकालने के लिए सबसे पहले आपको इसके एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझना होगा।
  • अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले सिलेबस के अनुसार टाइम टेबल बना ले और रोजाना 5 से 6 घंटा उसी के अनुसार तैयारी करना शुरू कर दें।
  • रोजाना न्यूज पेपर और करंट अफेयर को पड़ते रहे।
  • जितना हो सके उतने ज्यादा सब इंस्पेक्टर परीक्षा के पुराने पेपर को हाल करते रहे।
  • आप रोजाना जितना भी पढ़े उसको सोने से पहले एक बार जरूर रिवाइज कर ले।
  • सब इंस्पेक्टर के फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए रोजाना दौड़ लगाते रहे।
  • दरोगा की तैयारी के साथ-साथ खुद mock paper बनाकर उसको हल करें।

दरोगा की सैलेरी कितनी होती है? (Daroga Salary per Month)

Salary
Daroga Salary per Month

शुरुआती समय में दरोगा की सैलरी 38,000 तक रहती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाता है यह सैलरी 1 लाख तक चली जाती है। इसके अलावा इनको 4200 ग्रेड पे प्रति महीना भी मिलता है। इसी के साथ सरकार द्वारा बाकी सुविधा और अलाउंस भी दरोगा को प्रदान किए जाते हैं।एक बात याद रखिये ये सैलरी हर राज्य के अनुसार अलग अलग होती है।

FAQ’s

प्रश्न 1) दरोगा की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है ?

उत्तर 1) दरोगा की सैलरी हर राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है लेकिन औसत सैलरी की बात करें तो 9300 से लेकर 38000 तक रहती है।

प्रश्न 2) दरोगा बनने के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए होती है ?

उत्तर 2) दरोगा के लिए आपका ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। ग्रेजुएशन के बाद ही आप इसके फॉर्म में आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3) दरोगा की दौड़ कितनी होती है ?

उत्तर 3) दरोगा की भर्ती के लिए पुरुष को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ना होता है और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना होता है।

निष्कर्ष

दोस्तों अगर आप भी दरोगा कैसे बने (Daroga Kaise Bane) या फिर दरोगा की तैयारी कैसे करें (Daroga ki Taiyari Kaise Kare) से संबंधित जानकारी ढूंढ रहे थे तो आशा करता हूं कि आपको इस आर्टिकल के जरिए काफी मदद मिली होगी।

इसी के साथ अब आपको दरोगा की तैयारी करने में लगभग कोई भी परेशानी नहीं आएगी। बाकी अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि पुलिस विभाग से संबंधित किसी और परीक्षा की कोई जानकारी चाहिए हो तो नीचे कमेंट करें।

यह भी पढ़े :

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply