22th January 2024 Holiday – आधे दिन के लिए बंद रहेंगे दफ्तर केंद्र सरकार ने किया एलान।

  • Post author:
You are currently viewing 22th January 2024 Holiday – आधे दिन के लिए बंद रहेंगे दफ्तर केंद्र सरकार ने किया एलान।
22th January 2024 Holiday

22th January 2024 Holiday – केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है जहां पर 22 जनवरी 2024 को जिस दिन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है उस दिन सभी केंद्र सरकारी दफ्तर को आधे दिन के लिए बंद करने की घोषणा की गयी है। इस फैसले के मुताबिक भारत के सभी केंद्र सरकारी कार्यालय को दोपहर 2:30 बजे तक के लिए बंद रखा जायेगा।

क्यों दी गई है आधे दिन की छुट्टी ?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोगों के दिल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति उत्साह देखते हुए यह फैसला लेने का निर्णय लिया की 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की जाये। जिससे हर व्यक्ति समारोह को लाइव देख पाए।

क्या लिखा है आदेश में ?

हाल ही में सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है की जहां पर 22 जनवरी 2024 को जिस दिन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है उस दिन सभी सरकारी कार्यालय, केंद्रीय सरकारी संस्थानों और औद्योनिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी गई है। जिसके अनुसार दोपहर 2:30 बजे तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।

यह फैसला इसीलिए लिया गया है जिससे सभी लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम सीधा लाइव प्रसारण देख सके।

इन राज्यों में रहेगी छुट्टियां

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के करण छुट्टी घोषित की गई है। जहां पर सीएम योगी आदित्या नाथ का आदेश है कि इस दिन सभी शेक्षणिक संस्थानो में छुट्टी रहेगी और पूरे राज्य में सभी शराब की दुकानो को भी बंद रखा जाएगा।

हरियाणा

हरियाणा में भी समारोह की वजह से सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। इसी के साथ राज्य में इस दिन शराब बेचने पर पाबंदी लगाई है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी 22 जनवरी को स्कूल बंद रहने की घोषणा की गई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा है कि सभी शराब की दुकान इस दिन बंद रहेंगी। साथ ही भांग की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी बच्चों के लिए सभी सरकारी कॉलेज और स्कूलों में छुट्टी देने का फैसला किया गया है।

गोवा

यहां तक गोवा सरकार ने भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को मद्देनज़र रखते हुए 22 जनवरी को सभी कर्मचारी साथ ही स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े :

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply