UP Board Paper Leak: 12वी क्लास के दो पेपर हुए लीक। जानिए क्या है पूरी खबर।

  • Post author:
You are currently viewing UP Board Paper Leak: 12वी क्लास के दो पेपर हुए लीक। जानिए क्या है पूरी खबर।

अभी एक पेपर लीक का मामला शांत हुआ था लेकिन अब दूसरा पेपर लीक का मामला सामने आ रहा है जहां पर Class 12th UP Board Paper Leak होने की खबर सामने आ रही है।

दरअशल बता दे की 29 फरवरी 2024 को चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने निकल कर आ रहा है। जहां पर बीच परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप पर 12th UP Board का Math और Science का पेपर लीक किया जाता है।

12th UP Board Paper Leak जाने क्या है पूरा मुद्दा ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल के मुद्दे के बाद Class 12th UP Board Paper Leak के विवाद को लेकर काफी ज्यादा हफरातफ़री मच गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं की क्या है इसके पीछे का पूरा मुद्दा और किस तरीके से हुआ है पूरा पेपर लिक।

दरअशल 29 फरवरी 2024 को यूपी बोर्ड परीक्षा के सेकंड शिफ्ट (02:00 से 5:15) के दौरान विनय चौधरी नाम के शख्स के द्वारा आल प्रिंसिपल आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12th बोर्ड का गणित और विज्ञान का पेपर लीक किया जाता है। यह पेपर लिखी घटना दोपहर 3:10 पर हुई थी जिस समय छात्र परीक्षा दे रहे थे और उनको पेपर देते हुए 1 घंटा 10 मिनट हो चुका था।

Class 12th UP Board Paper Leak करने वाला कौन है आरोपी।

Class 12th UP Board Paper Leak का मामला व्हाट्सएप से शुरू हुआ जहां पर विनय चौधरी नाम के यूजर ने आल प्रिंसिपल आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर की तस्वीर डाली और तुरंत ही उन्होंने उसे ग्रुप से डिलीट भी कर दिया। लेकिन जैसे मामला सामने आया तो इस यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खबर के अनुसार कहा जा रहा है कि विनय चौधरी अतर सिंह इंटर कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटिंग का काम करता था। इसके खिलाफ फतेहपुर सीकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस पूरे मामले को लेकर दिनेश कुमार जो की आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक हैं उन्होंने फतेहपुर सीकरी के थाना अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए इस पूरे मामले के बारे में बताया और विनय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि FIR में विनय के अलावा विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र विस्थापन के साथ-साथ अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट के भी नाम शामिल है।

फिलहाल अभी के लिए यह शुरुआती जांच की गयी है। इस पूरे मुद्दे को लेकर पुलिस और शिक्षा विभाग अपने-अपने स्तर पर जांच करेगी। पर अभी तक यह आरोपी पुलिस की ग्रस्त से बहार है।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply