Atal Setu Bridge: अटल सेतु ब्रिज पर कौन से वाहन चलना मना है? समुंद्र पर बना भारत का सबसे लम्बा पुल।

  • Post author:
You are currently viewing Atal Setu Bridge: अटल सेतु ब्रिज पर कौन से वाहन चलना मना है? समुंद्र पर बना भारत का सबसे लम्बा पुल।

Atal Setu Bridge : इस पुल के बनने के बाद अब आप मुंबई से नवी मुंबई का 2 घंटे का सफर केवल 20 मिनट में कर पाएंगे। यहां पर बात हो रही है मुंबई में स्थित अटल ब्रिज की जो की भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 12 जनवरी 2024 को पुल का इनॉग्रेशन किया गया है जो कि मुंबई में स्थित है।

इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर की होने वाली है। जिसमें से 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर और बाकी 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर बनाया गया है।

इस ब्रिज के निर्माण होने के बाद अब मुंबई से नवी मुंबई का सफर आप केवल 20 मिनट में पूरा कर पाएंगे। जिससे पहले करने में हमें लगभग 2 घंटे का समय लग जाता था। इस पुल के निर्माण के बादअब काफी समय बचाया जा सकता है।

अटल सेतु ब्रिज की खासियत –

  • अटल पुल को इतना ज्यादा मजबूत बनाया गया है कि चाहे जितनी तेज चले इस पर कोई भी असर नहीं होगा। इसी के साथ भूकंप, उच्च ज्वार जैसी आपदाओं में भी यह पुल खड़ा रहेगा।
  • खराब मौसम के दौरान पुल पर बिजली न पड़े तो उसके लिए लाइटनिंग पुल डिजाइन किए गए हैं जिससे बिजली गिरने पर पुल को कोई भी नुकसान न हो।
  • अटल पुल को बनाने के लिए करीब 177903 मी टन स्टील और उसके साथ 504253 मी टन सीमेंट का प्रयोग किया गया है।
  • ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली कंक्रीट अमेरिका में स्थित स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को बनाने में इस्तेमाल की गई कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत है।
  • सबसे खास बात पुल की यह है कि इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है और पूरे पुल पर सुरक्षा के लिए 190 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिससे किसी भी घटना का होने पर पता चल जायेगा।
  • पूरे पुल का निर्माण करने में लगभग 18000 करोड़ की लागत लगी है.
  • रोजाना अटल पुल पर लगभग 70,000 वाहन चलते हुए दिखाई देंगे जिसमें वाहनों की अधिकतर गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक कि जा सकती है।
  • अटल पुल बनने के बाद केवल 20 मिनट में मुंबई से नवी मुंबई की दूरी पूरी कर पाएंगे जिसको करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता था।
  • पुल को  बनाने में 5000 से ज्यादा मजदूर और इंजीनियर रोजाना काम करते थे।
  • अटल ब्रिज की पुरी लंबाई 21.8 किलोमीटर है जिसमें से 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के ऊपर निर्माण किया गया है और बाकी 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन के ऊपर बनाया गया है।

Atal Setu Bridge पर कौन से वाहन चलना मना है ?

भारत का सबसे लंबा समुद्र ब्रिज अटल सेतु 21.8 किलोमीटर लंबा है। लेकिन इस ब्रिज पर आप हर प्रकार के वाहन नहीं चला सकते। अटल ब्रिज पर केवल टैक्सी, लाइट मोटर व्हीकल, मिनी बसे जैसी गाड़ियां ही चलती हुई नजर आएँगी। बाकी मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा, ट्रैक्टर यह सब गाड़ियांअटल ब्रिज पर चलना मना है।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply