MBA Kitne Saal Ka Hota Hai : एमबीए कोर्स कितने साल का होता है? | जाने पूरी जानकारी।

  • Post author:
You are currently viewing MBA Kitne Saal Ka Hota Hai : एमबीए कोर्स कितने साल का होता है? | जाने पूरी जानकारी।

क्या आपका 12th या ग्रेजुएशन पूरा हो गया है और अब आप एमबीए करने का सोच रहे हैं लेकिन इस बात से परेशान है कि 12th के बाद और ग्रेजुएशन के बाद MBA Kitne Saal Ka Hota Hai आज हम आपको एमबीए कोर्स करने में लगने वाले समय के बारे में बताने वाले हैं।

MBA Kitne Saal Ka Hota Hai

12th और ग्रेजुएशन ही नहीं बल्कि BA, BBA, B.tech, B.com etc के बाद एमबीए कितने साल का होता है उसके बारे में भी बात करेंगे, जिससे किसी भी बच्चों को शिकायत ना रहे। क्योकि बच्चों के काफी सवाल होते हैं कि मैंने BA किया है मुझे एमबीए करने में कितने साल लगेंगे, या मैंने MA किया है मुझे एमबीए करने में कितने साल लगेंगे, इत्यादि।

MBA लोग तभी करते हैं जब उनको बिजनेस से संबंधित आगे पढ़ाई करनी होती है या कोई बिजनेस करना होता है। बाकी अच्छी सैलरी वाली जॉब भी आसानी से मिल जाती है। MBA एक Master Degree है जिसकी value दूसरे कोर्सेज से काफी ज्यादा होती है। बाकी इसका कोर्स 2 साल का रहता है, लेकिन 1 साल का भी होता है जिसके बारे में बहुत कम बच्चे ही जानते हैं।

एमबीए की पढ़ाई में कितना खर्चा आता है ?

पहले बता दे कि एमबीए कोई सस्ता कोर्स नहीं होता है और वहीं पर अगर आप प्राइवेट कॉलेज की ओर जाने का सोच रहे हैं तो फिर भूल ही जाइए। अगर खर्चा देखा जाए तो 8 लाख से 50 लाख तक का खर्चा आ सकता है।

12th के बाद MBA कितने साल का होता है ?

पहली चीज जो हर बच्चे जानना चाहता है कि 12th के बाद MBA Kitne Saal Ka Hota Hai इसकी बात करें तो 12th से लेकर एमबीए तक पूरे 5 साल का समय लगता है। क्योंकि पहले आपको ग्रेजुएशन करना होगा जो 3 साल का रहेगा उसके बाद एमबीए में एडमिशन ले सकते हैं और उसका कोर्स 2 साल का होगा।

कोई भी डिग्री अगर आपके पास है तो एमबीए में फॉर्म भर सकते हैं ऐसा जरूरी नहीं है कि बीए करने के बाद ही एमबीए कर पाएंगे।

ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कितने साल का होता है ?

अगर ग्रेजुएशन पूरा हो चुका है और उसके बाद एमबीए करना चाह रहे हैं तो आपको 2 साल का एमबीए कोर्स करना होगा। और जिस भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया है उसमें 50% नंबर होने चाहिए।

लेकिन ऐसे एडमिशन नहीं होगा अगर किसी सरकारी कॉलेज में दाखिला चाहते हैं तो पहले एंट्रेंस एग्जाम देना होगा जैसे कि – CAT, MAT, SAT etc बाकी एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट नीचे दी गयी है।

  • CAT
  • MAT
  • NMAT
  • SNAP
  • ATMA
  • XAT
  • GMAT
  • MAH-CET
  • CMAT

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कितने साल का होता है

अगर आपने अंडर ग्रेजुएशन के बाद किसी और विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और अब आप चाहते हैं कि लगे हाथ मैं एमबीए कोर्स भी कर लूं। तो ऐसे में आपके पास दो पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो जाएगी।

आपने जिस भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है वह MBA करने में कोई भी मदद नहीं करेगी क्योंकि एमबीए में आपका एडमिशन ग्रेजुएशन की डिग्री के आधार पर लिया जाएगा। जिसको पूरा करने में 2 साल लगेंगे।

MA के बाद में MBA कितने साल का होता है

कुछ विद्यार्थी का सवाल ये भी होगा की MA करने के बाद MBA कितने साल का होता है ? यहां पर आपने कोई भी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हाशिल की हो वह एमबीए करने में किसी प्रकार की मदद नहीं करेगी। क्योंकि एमबीए में एडमिशन ग्रेजुएशन की डिग्री को देख कर लिया जाएगा जिसका मतलब MA के बाद भी एमबीए करने में 2 साल का समय लगेगा।

यह भी पढ़े : Personality Development Tips यह 9 टिप्स आपकी पर्सनालिटी को पूरी तरह बदल देगी।

मुझे उम्मीद है आपको MBA Kitne Saal Ka Hota Hai यह समझ आ गया होगा यदि अगर आपको MBA से सम्भंधित कोई सवाल पूछना है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है हम आपके सवाल का जवाब जल्दी ही देंगे।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply