B.Ed Kitne Saal Ka Hota Hai: बीएड करने में कितने साल लगते है। (पूरी जानकारी)

  • Post author:
You are currently viewing B.Ed Kitne Saal Ka Hota Hai: बीएड करने में कितने साल लगते है। (पूरी जानकारी)

आज का हमारा आर्टिकल B.Ed यानी कि बैचलर आफ एजुकेशन के ऊपर होने वाला है। जिसमें हम B.Ed Kitne Saal ka Hota Hai जानने वाले हैं और यह भी देखने वाले हैं की कौन से कोर्स के बाद B.Ed किया जा सकता है।

B.Ed आमतौर पर टीचिंग कोर्स होता है जिसको करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाया जाता है। ज्यादातर महिलाएं इस कोर्स को करते हुए नजर आती है। लेकिन इसमें सभी लोग आवेदन कर सकते हैं। B.Ed Course करने के लिए ग्रेजुएशन डिग्री का होना जरूरी होता है लेकिन 12th के बाद भी B.Ed कोर्स किया जा सकता है।

यदि आप 12th के बाद B.Ed Course करना चाहते हैं तब B.Ed Kitne Saal ka Hota Hai और उसके लिए किस कोर्स में एडमिशन लेना होता है इसकी चर्चा हम इस आर्टिकल में करने वाले हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करना चाहते हैं तब B.ed Kitne Saal ka Hota Hai उसके ऊपर भी हम detail में बात करेंगे।

B.ed Kitne Saal ka Hota Hai

यदि आप शिक्षा के क्षेत्र की और अपना भविष्य ले जाना चाहते हैं तो ऐसे में B.Ed करना एक सही विकल्प माना जाता है। जिसे आप तीन तरीके से कर सकते हैं। ऐसे में यह तीन तरीके कौन से हैं और इन तीनों तरीके से बीएड कितने साल का होता है ? चलिए जानते हैं।

  • After 12th
  • After Graduation
  • After Post Graduation

आमतौर पर ज्यादातर छात्र ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ही B.Ed कोर्स की ओर कदम बढ़ाते हैं। ऐसे में ग्रेजुएट होने के बाद B.Ed कोर्स 2 साल का होता है। इसके अलावा आप 12वीं की पढ़ाई करने के बाद भी B.Ed कर सकते हैं। 12वीं के बाद B.Ed करने में ये 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स हो जाता है जिसमें BEd और ग्रेजुएशन दोनों की डिग्री दी जाती है।

आखरी में अगर आपने ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला ले लिया है तो उसके बाद भी आप बीएड कोर्स कर सकते हैं। वैसे बहुत कम छात्र हैं जो पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed कोर्स में एडमिशन लेते हैं क्योंकि पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद B.Ed कोर्स 1 साल का होता है। और ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करने में ज्यादा साल लग जाते हैं।

CourseDuration
B.Ed after 12th4 years
B.Ed after BA2 years
B.Ed after B.Com2 years
B.Ed after B.Sc2 years
B.Ed after BBA2 years
B.Ed after B.Tech2 years
B.Ed after M.Tech1 years
B.Ed after M.Com1 years

12th Ke Baad B.Ed Kitne Saal ka Hota Hai

यदि आप 12वीं के बाद B.Ed कोर्स करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए 4 साल का समय लगता है। क्योंकि 12वीं के बाद B.Ed करने के लिए आपको इंटरमीडिएट कोर्स में एडमिशन लेना होता है। जिसमें बीएड और ग्रेजुएशन दोनों की ही डिग्री दी जाती है। लेकिन इसके लिए 12वीं में 45% से 50% अंक आने चाहिए।

Graduation Ke Baad B.Ed Kitne Saal ka Hota hai

यदि आपका ग्रेजुएशन हो चुका है और उसके बाद टीचिंग फील्ड में जाने के लिए बीएड करने का विचार बना रहे हैं। तो आप बीएड में एडमिशन ले सकते हैं जो की ग्रेजुएशन के बाद 2 साल का कोर्स होता है।

फिलहाल के लिए बीएड में एडमिशन लेने के लिए आपका एक एंट्रेंस एग्जाम होता है जिसे निकालना होता है। लेकिन कई सारे ऐसे कॉलेज भी है जहां पर डायरेक्ट एडमिशन भी लिया जाता है।

B.Ed में एडमिशन लेने के लिए आप अपना ग्रेजुएशन किसी भी विषय से कर सकते हैं। ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आपने BSC किया है तो ही एडमिशन मिलेगा। बल्कि अगर आपने बीएससी, बीकॉम में से कोई भी कोर्स कर रखा हो फिर भी आप बीएड कोर्स कर सकते हैं। B.Ed Course आप किसी भी ग्रेजुएशन कोर्स के बाद कर सकते है।

Post Graduation Ke Baad B.Ed Kitne Saal ka Hota hai

यदि आपने ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएट भी कर लिया है और अब B.Ed करना चाहते हैं तो भी आप कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद B.Ed कोर्स केवल 1 साल का होता है।

यदि आपको बीएड ही करना है तो पोस्ट ग्रेजुएट को रहने दे और कोशिश करें कि बीएड 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद ही कर ले तो ज्यादा बेहतर है। क्योंकि यदि आप पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करते हैं फिर B.Ed पूरा करने में 6 साल लग जाएंगे और यदि ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करते हैं तो आपका 5 साल में ही बीएड कंप्लीट हो जाएगा।

अब आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सा कोर्स करना चाहते हैं, वैसे पोस्ट ग्रेजुएट यानी कि एमकॉम, एमबीए, एमटेक के बाद B.Ed करने के लिए केवल 1 साल का समय लगता है।

B.Ed के बाद सरकारी नौकरी

ऐसा देखा गया है की B.Ed करने के बाद ज्यादातर छात्र सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी में लग जाते हैं। ऐसे में आप CTET, TET, TGT, PGT जैसी परीक्षा देकर सरकारी टीचर बन सकते हैं। आइये देखते है की कौन-कौन से सरकारी एग्जाम है जो बीएड के बाद दिए जा सकते हैं।

  • Primary School Teacher
  • PGT (Post Graduate Teacher)
  • Central Government Teacher
  • Language Teacher
  • SA (School Assistant)

FAQ’s

प्रश्न 1) पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद B.Ed कितने साल का होता है ?

उत्तर 1) पोस्ट ग्रेजुएशनके बाद B.Ed course केवल 1 साल का होता है।

प्रश्न 2) B.Ed में कुल मिलाकर कितने सब्जेक्ट होते हैं ?

उत्तर 2) B.Ed में आमतौर पर 9 से 10 सब्जेक्ट होते हैं जिसमें से दो सब्जेक्ट टीचिंग के होते हैं।

प्रश्न 3) क्या बीएड 2 साल का होता है ?

उत्तर 3) जी हाँ, ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद बीएड 2 साल का कोर्स हो जाता है।

यह भी पढ़े : DSSSB TGT Syllabus in Hindi PDF Download : डीएसएसएसबी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस।

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के जरिए जितने भी छात्र B.Ed करने की सोच रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि B.Ed Kitne Saal ka Hota Hai तो उम्मीद है कि B.Ed Course Details in Hindi के इस आर्टिकल के जरिए अब आपके सारे सवाल दूर हो गए होंगे। यदि आपको B.ed कोर्स के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए हो तो उसके ऊपर जल्द ही हम एक आर्टिकल लाने वाले हैं।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply