Allu Arjun Upcoming Movies (2024-2027) अल्लू अर्जुन यह 4 मूवी सबका रिकॉर्ड तोड़ देगी।

  • Post author:
You are currently viewing Allu Arjun Upcoming Movies (2024-2027) अल्लू अर्जुन यह 4 मूवी सबका रिकॉर्ड तोड़ देगी।

अगर हम स्टाइलिश स्टार की बात करें तो सिर्फ अल्लू अर्जुन का नाम ही निकाल कर सामने आता है जिन्होंने कई सारी कमाल की फिल्में कर रखी है। और 2021 में इनकी पुष्पा मूवी ने तो तबाही ही मचा दी थी। ऐसे मे इस साल Allu Arjun Upcoming Movies में पुष्पा का दूसरा पार्ट पुष्पा 2 आने वाली है। तो अब देखते है कि वह कितना ज्यादा कमाल करती है।

Allu Arjun Upcoming Movies में सबसे पहला नाम पुष्पा 2 का ही आता है, जो अगस्त 2024 में रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2 को लेकर फैंस को काफी ज्यादा इंतजार है और हम बता दे की इसके डायरेक्टर ने कन्फर्म कर दिया है की वह पुष्पा 3 भी बनाने वाले है। पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्म के बाद भी Allu Arjun New Movie List में कई ऐसे नाम शामिल है जो शायद पुष्पा 2 से भी बड़ी हो सकती है। क्योंकि ऐसी खबर भी निकल कर आ रही है कि एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा जल्द ही अल्लू अर्जुन के संग मूवी करते हुए नजर आने वाले हैं।

Allu Arjun Hit Movies की बात करे तो उन्होंने DJ, Sarrainodu, Main Hu Luck The Racer जैसी काफी हिट मूवी कर रखी है। अल्लू अर्जुन अपने स्टाइल को लेकर काफी जाने जाते हैं। क्योंकि उनकी हर मूवी में उनका एक अलग ही स्टाइल बोलता है और साथ ही एक्टिंग, एक्शन और डांस के मामले में अल्लू अर्जुन का कोई जवाब नहीं। तो चलिए देखते हैं अपने स्टाइलिश स्टार Allu Arjun New Movie List में पुष्पा 2 के बाद और कौन-कौन सी मूवीस आने वाली है।

Pushpa 2

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इस साल 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक है। जो 15 अगस्त 2024 में रिलीज की जानी है। इस मूवी में हमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंडाना जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं जिन्हें हम इसके पहले पार्ट पुष्पा में भी देख चुके हैं।

पुष्पा 2 की कहानी 2021 में आई पुष्पा के बाद से शुरू की जाएगी जहां पर पुष्पा और गोंडा रेडी के बीच की लड़ाई किस तरीके से मोड लेगी उसको दिखाया जाएगा। हाल ही में इसका एक पुष्पा एंट्री वीडियो भी रिलीज किया गया था “where is pushpa” के नाम से जिसके ऊपर 85 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

इसी के साथ पुष्पा 2 के डायरेक्टर sukumar ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कन्फर्म कर दिया है की पुष्पा की कहानी पुष्पा 3 तक ले जाएगी। जहां पर पुष्पा का और खतरनाक गैंगस्टर लुक दिखाया जाएगा। अब देखना यह है कि पुष्पा 2 कितनी कमाई करती है और क्या यह बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। और किस तरह पुष्पा 3 की कहानी को मोडा जाएगा। यह 15 अगस्त 2024 मूवी रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

AA21

Allu Arjun Upcoming Movies में पुष्पा 2 के बाद हमें फिर से उनकी एक एक्शन फिल्म देखने को मिल सकती है जिसे Koratala Shiva डायरेक्ट करने वाले है। जो इस साल NTR के साथ Devara मूवी लेकर आ रहे हैं।

AA21 - Allu Arjun Upcoming Movie

ऐसा कहा जा रहा है कि इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगडे नजर आएंगी। इसी के साथ इस फिल्म में मुरली सलमा और कृष्ण मुरली suppotive किरदार में नजर आएंगे। वही बात करें इस मूवी की रिलीज डेट की तो Koratala Shiva इसकी शूटिंग जून 2024 से कर सकते हैं और वहीं पर 2025 तक यह मूवी हमें Pan Indian देखने को मिल सकती है।

Sandeep Reddy Vanga

संदीप रेड्डी वंगा जिन्होंने पिछले साल ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाई थी। अब सुर्खियों से यह सुनने में आ रहा है कि संदीप रेडी अपनी आने वाली मूवीस में एक मूवी अल्लू अर्जुन के साथ में करने का फैसला ले चुके हैं। आने वाले सालों में संदीप रेड्डी वंगा अल्लू अर्जुन के साथ एक एक्शन मूवी कर सकते हैं। जो हमें 2026 तक देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े : Sandeep Reddy Vanga Upcoming Movies : संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्मे।

फिलहाल के लिए बता दे कि संदीप रेड्डी अभी प्रभास के साथ स्पिरिट मूवी पर काम कर रहे हैं जो इस साल 2024 के अंत तक देखने को मिल सकती है।

ICON – Allu Arjun Upcoming Movies

अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी अपकमिंग मूवी Icon में romantic अंदाज़ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ हमें पूजा हेगड़े और कृती शेट्टी दिखाई देने वाली है। इसके अलावा इस मूवी को venu sriram डायरेक्ट करने वाले हैं जिन्होंने वकील साहब, निकम्मा जैसी मूवी भी डायरेक्ट की हुई है। और इस मूवी को हम 2025 से 2026 तक देख पाएंगे।

Atlee & Allu Arjun

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी में एक मूवी हमें Atlee के साथ भी देखने को मिल सकती है। हाल ही में आई शाहरुख खान के साथ Atlee की मूवी जवान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए थे और अब ऐसा कहा जा रहा है कि Atlee अपनी अपकमिंग मूवी Vijay Thalapathy, Allu Arjun के साथ करते हुए नजर आने वाले हैं। अभी तक इसका कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन अगर यह मूवी आई तो हम सब जानते है की मूवी में एक्शन और कहानी कमाल की होगी।

Allu Arjun Upcoming MoviesRelease Date
Pushpa 215 August 2024
AA21Not Final
ICONNot Final
Atlee & Allu ArjunNot Final

निष्कर्ष

दोस्तों यह थी Allu Arjun Upcoming Movies की पूरी लिस्ट जो हमें 2024 से 2027 के बीच में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा और भी कई सारे अल्लू अर्जुन के प्रोजेक्ट हैं जो वह करने वाले हैं। लेकिन उसके बारे में कोई भी खबर सामने निकल कर नहीं आई है। बाकी Allu Arjun Movies में आपको किस मूवी का बेसब्री से इंतजार है नीचे कमेंट करके जरूर बताये।

यह भी पढ़े : Vijay Thalapathy Upcoming Movies : विजय थलापति की 2024-2025 में आने वाली फिल्मे।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। में एक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट हूँ। और मुझे ब्लॉग लिखना पसंद है।

Leave a Reply