Ranbir Kapoor Daughter – क्रिसमस 2023 की पार्टी पर ऋषि कपूर के घर पहुंचे रणबीर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी को पहली बार मीडिया के सामने ले कर आये। जहा राहा कपूर को पहली बार देखकर सभी की आंखें बस उन्हीं पर ठहर गई।
रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर खानदान की पांचवीं पीढ़ी है और उनको देखकर ऐसा लग रहा है की पूरा कपूर खानदान उनमे नजर आ रहा है। उनके नैन – नक्श में उनके परदादा राज कपूर, करीना कपूर और ऋषि कपूर की झलक नजर देखने को मिल रही है।

काफी समय से दोनों कपल अपनी बेटी का चेहरा मीडिया से छुपा रहे थे। लेकिन क्रिसमस वाले दिन उन्होंने अपने फैंस को खुश करने के लिए अपनी बेटी राहा के साथ आकर मीडिया में तस्वीर खिंचवाई। जिसमें राहा ने व्हाइट ड्रेस, बालो में पिंक क्लिप और रेड वेलवेट जूते पहने हुए थे।
राहा का जन्म कब हुआ ? Ranbir Kapoor Daughter
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले साल अप्रैल 2022 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। और 6 नवंबर 2022 को उनके घर लक्ष्मी के रूप में उनकी बेटी राहा कपूर ने कदम रखा था।
पिछले महीने रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। और इसी के साथ उनकी बेटी 1 साल की भी हो चुकी है।
राहा का चेहरा किस्से मिलता है? Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter : जब राहा को मीडिया के सामने लाया गया तो सभी लोग देखते ही रह गए इतनी प्यारी बच्ची की उनसे चेहरा हटाने का मन ही न करे। लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें कपूर खानदान की काफी झलक राहा के अंदर देखने को मिली।

राहा कपूर की नीली आंखें उनके परदादा राज कपूर से मिलती है। वहीं राहा का चेहरा उनके दादा ऋषि कपूर की तरह लगता है। वहीं अगर बात करें इनकी खूबसूरती की तो वह इनकी दोनों बुआ करीना और करिश्मा पर गयी है। और राहा की सारी क्यूटनेस उनकी मम्मी आलिया भट्ट पर चली गई है।
राहा नाम का मतलब क्या होता है?
Ranbir Kapoor Daughter – सबसे पहले राहा का जिक्र आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट के द्वारा 24 नवंबर 2022 में किया था जहां पर उन्होंने एक पोस्ट डालते हुए बताया था कि उनकी बेटी का नाम राहा है।
जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम राहा उनकी दादी ने रखा है। इसी के साथ आलिया अपनी पोस्ट में राहा का मतलब अलग-अलग भाषाओं में बताती हुई नजर आयी जैसे की –
- संस्कृत में राहा का मतलब – clan
- बांग्ला में राहा का मतलब – relief, rest, comfort
- अरबिक में राहा का मतलब – peace, happiness, freedom
- स्वाहिली में राहा का मतलब – joy
रणबीर कपूर की बेटी का नाम क्या है? Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का नाम राहा है। स्वाहिली में राहा का अर्थ खुशी होता है, संस्कृत में राहा का अर्थ गोत्र होता है। बंगला में राहा का अर्थ आराम होता है और अरबी में राहा का अर्थ शांति होता है।