रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी को पहली बार मीडिया के सामने लेकर आये।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी का नाम राहा कपूर है।

रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर खानदान की पांचवीं पीढ़ी है

राहा कपूर के नैन – नक्श में उनके परदादा राज कपूर, करीना कपूर और ऋषि कपूर की झलक नजर देखने को मिल रही है।

रणबीर और आलिया काफी समय से दोनों कपल अपनी बेटी का चेहरा मीडिया से छुपा रहे थे।

क्रिसमस वाले दिन उन्होंने अपने फैंस को खुश करने के लिए अपनी बेटी राहा के साथ आकर मीडिया में तस्वीर खिंचवाई।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले साल अप्रैल 2022 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। और 6 नवंबर 2022 को उनके घर लक्ष्मी के रूप में उनकी बेटी राहा कपूर ने कदम रखा था।

पिछले महीने रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था।

राहा कपूर की नीली आंखें उनके परदादा राज कपूर से मिलती है।

सबसे पहले राहा का जिक्र आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट के द्वारा 24 नवंबर 2022 में किया था जहां पर उन्होंने एक पोस्ट डालते हुए बताया था कि उनकी बेटी का नाम राहा है।